फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one died in road accident Haryana road accident

Accident: सड़क हादसे में ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत, अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 11:37 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कनीना
संवाद न्यूज एजेंसी कनीना Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था।

विज्ञापन
one died in road accident Haryana road accident
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनीना क्षेत्र के गांव कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी ट्रैक्टर  रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। कोटिया बस स्टैंड के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक इंदर सिंह के पुत्र साहिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता इंदर सिंह ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर रिपेयरिंग करने की दुकान कर रखी है। 
विज्ञापन


हर रोज बाइक से अपने घर नाहड़ खंड कोसली जिला रेवाड़ी में आवागमन करता था। रविवार रात को भी दुकान पर काम करके अपने गांव आ रहा था। गांव कोटिया बस स्टैंड के पास नाहड़ की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया व आसपास के लोगों ने उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंदर सिंह का एक बेटा साहिल है जो अभी अविवाहित है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed