फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One dead, three injured in vehicle collision

Mahendragarh-Narnaul News: वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 25 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in vehicle collision
फोटो नंबर- 03दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमा​धि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
नारनौल। क्षेत्र में 152 डी नेशनल हाईवे पर एक ट्राले ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो तीन व्यक्ति घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब दस बजे हुआ।
विज्ञापन

चरखी दादरी के छपार गांव के सत्यवान ने बताया कि वह अपनी कार से पंजाब के अबोहर जिले के मौजगढ़ गांव के सुभाष चंद के साथ जयपुर से भिवानी जा रहे थे। सोमवार रात करीब दस बजे वह 152-डी पर गांव सलूनी के पास पहुंचे। इसी बीच सड़क पर एक ट्राला खड़ा था। वहीं पहली लाइन में भी ट्रॉला चल रहा था। इसकी वजह से वह अपनी गाड़ी बीच की लाइन में चला रहा था। उसके आगे भी एक ट्राॅला चल रहा था। वहीं उसकी गाड़ी के पीछे एक अन्य कार रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक ट्राॅला चालक ने दूसरी कार को टक्कर मारी, फिर उसकी कार को भी टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी आगे चल रहे ट्राॅला के पिछले हिस्से में फंस गई। इस हादसे में उसकी व पीछे चल रही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें अन्य गाड़ी चालकों व सवारियों ने गाड़ी से बाहर निकाला और नारनौल के नागरिक अस्पताल भेजा। इस घटना में उसे कई जगह चोट लगी। वहीं उसके साथी सुभाष चंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी कार में बैठे लोगों को भी चोट लगी। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed