फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One arrested for setting fire to youth by pouring petrol

युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
One arrested for setting fire to youth by pouring petrol
कनीना। स्थानीय होली चौक के पास एक जुलाई की रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में थाना शहर कनीना पुलिस ने एक और आरोपी कनीना निवासी जितेंद्र उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 6 जुलाई को सात आरोपियों मनीष उर्फ गोला, हितेश, अरुण उर्फ मोहित, योगेश उर्फ यशु, आशीष उर्फ लीला, दीपक निवासी कनीना और मंदीप उर्फ भोंदू निवासी सीहोर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पता लगाया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 जुलाई को 3 और आरोपियों राहुल उर्फ झोटा निवासी कनीना, संदीप उर्फ बोरा निवासी कनीना और हितेश उर्फ हैप्पी उर्फ पांडा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी हितेश उर्फ हैप्पी उर्फ पांडा को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। शनिवार को आरोपी जितेंद्र उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों हितेश उर्फ हैप्पी उर्फ पांडा और जितेंद्र उर्फ फौजी को रविवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके दोस्त दीपक उर्फ सोनू ने गांव में शराब पी और उसके बाद रात्रि करीब 11:30 बजे दीपक ने कहा कि कनीना चलते हैं। कनीना पहुंचने पर वे दोनों होली वाले मैदान के बाहर बैठ गए जहां दो बाइकों पर कुछ लड़के सवार होकर आए। उनके हाथों में पेट्रोल की दो बोतल भी थी, जिनमें से उन्होंने एक बोतल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed