{"_id":"614628f48ebc3e916b72b9cd","slug":"one-arreested-with-10kg-ganza-narnol-news-rtk624415857","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से 10 किलो गांजा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार से 10 किलो गांजा किया बरामद
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र के गांव अगिहार में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) रेवाड़ी द्वारा गांजा बेचता एक युवक पकड़ा गया। इस दौरान टीम ने उसकी बाइक की तलाशी ली तो उससे 10 किलो गांजा बरामद किया गया।
एसआई मक्खन सिंह, एचसी सुरेश कुमार, ईएचसी भरत सिंह, सिपाही प्रवीन, सिपाही दीपक, सिपाही राजेश एवं चालक अनिल कुमार आदि सेहलंग बस स्टैंड पर नशीला पदार्थ रोकने के लिए गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि पाथेड़ा निवासी अनिल गांजा बेचने का काम करता है और बाइक पर गांजा बेचने के लिए खेड़ी तलवाना से सेहलंग की तरफ जाएगा।
पुलिस ने सेहलंग से अगिहार सड़क मार्ग पर नाकाबंदी शुरू की। बताए गए नंबर की बाइक पर अगिहार तरफ से एक व्यक्ति आया। जिसको सड़क पर रुकवाने का इशारा किया तो पुलिस पार्टी को देखकर बाइक मोड़कर वापस भागना चाहा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसकी बाइक की टंकी पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला, नाम पूछने पर उन्होंने अनिल पाथेड़ा बताया। कनीना से नवजीत कौर बराड़ तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया। तलाशी लेने पर बाइक पर प्लास्टिक के कट्टे में गांजा मिला जिसका वजन करने पर 10 किलोग्राम के करीब पाया गया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कर लिया है।