{"_id":"61f6cd4d98cb4e7b7c76e33b","slug":"one-and-a-half-km-long-check-dam-will-be-built-in-the-mountains-of-musnauta-mla-narnol-news-rtk6370472116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसनौता के पहाड़ों में बनेगा डेढ़ किमी लंबा चेक डैम ः विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसनौता के पहाड़ों में बनेगा डेढ़ किमी लंबा चेक डैम ः विधायक
विज्ञापन
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मूसनौता की पहाड़ी के बीच 5 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से चेक डैम बनाया जाएगा। इससे जहां भूजल स्तर सुधरेगा, वहीं पर्यटन भी बढ़ेगा। सरकार से इस कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है और अब 15 फरवरी को इसके निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा। यह जानकारी देते हुए नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने दिया।
विधायक ने बताया कि डैम का निर्माण गांव मूसनौता की पहाड़ियों में किया जाएगा। पहाड़ियों में बहकर जाने वाले पानी को रोककर उसका सदुपयोग भूमिगत जल में सुधार तथा सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी के बीच 1.50 किलोमीटर की लंबाई में पानी इकट्ठा किया जाएगा। साथ ही 4.95 वर्ग किलोमीटर के कैचमेंट एरिया को भी उपचारित किया जाएगा। इस चेक डैम में बारिश के सीजन में पानी उपलब्ध होगा। इस प्रस्तावित चेक डैम की ऊंचाई जमीनी सतह से 16 मीटर रखी गई है। डैम की ऊपरी चौड़ाई 2 मीटर प्रस्तावित है। इसके नीचे की चौड़ाई 18 मीटर होगी। तलहटी में बांध की लंबाई 34 मीटर तथा ऊपरी लंबाई 84 मीटर प्रस्तावित है। इस बांध में पानी रोकने की क्षमता 845000 क्यूबिक मीटर होगी। इसके निर्माण की अनुमानित लागत 5 करोड़ 11 लाख रुपये है। इसकी निर्माण अवधि 6 महीने निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बांध के निर्माण में सीमेंट, कंक्रीट, शॉर्ट क्रीट, आरसीसी, रॉक बोल्ट, वायरमेश तथा वायर क्रेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जरूरत के समय में सिंचाई के लिए भी एक हजार एमएम का स्टील पाइप का भी प्रावधान किया गया है। इस डैम का इस्तेमाल आसपास के कृषि क्षेत्र की सिंचाई के लिए भी किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यहां पर आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी तथा इस झील का खूबसूरत नजारा देखने के लिए मिलेगा।