फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One and a half kilometer road will be built till village Khudana with one crore rupees

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खुडाना तक एक करोड़ से बनेगी डेढ़ किलोमीटर सड़क

Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 31 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
One and a half kilometer road will be built till village Khudana with one crore rupees
फोटो संख्या:63- गांव खुड़ाना में सड़क निर्माण का चलता कार्य--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले 25 सालों से बदहाल मार्ग से अब लोगों को छुटकारा मिलेगा। गांव खुड़ाना टी प्वाइंट से गांव तक डेढ़ किलाेमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह सड़क मार्ग बनने से करीब एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को सुगम राह मिलेगी। पहले यह सड़क 12 फीट चौड़ाई की थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 फीट किया गया है।
विज्ञापन

गांव खुड़ाना की सरपंच अंजु तंवर के पिता नरेश सिंह ने बताया कि पिछले 25 सालों से सड़क बदहाल थी। इसको लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर व विधायक कंवर सिंह से मिलकर मांग उठाई थी। इस रोड के निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा। यह मार्ग खुड़ाना टी-प्वाइंट से गांव के सरकारी स्कूल तक डेढ़ किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। एक सप्ताह में सड़क का निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed