फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused of snatching auto rickshaw arrested

Mahendragarh-Narnaul News: ऑटो रिक्शा छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Sep 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
One accused of snatching auto rickshaw arrested
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में हथियार के बल पर ऑटो रिक्शा छीनने के मामले में स्पेशल स्टाॅफ कनीना और शहर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान राकेश निवासी मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिससे पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी ने रेवाड़ी और राजस्थान में भी छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से ऑटो रिक्शा की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता विक्की निवासी गांव तोताहेड़ी नांगल चौधरी ने शहर थाना नारनौल में ऑटो रिक्शा छीनने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि वह सीएनजी थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) नारनौल शहर में चलाता है। गत 8 सितंबर की रात्रि के समय साढे दस बजे वह बस स्टैंड नारनौल पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान दो युवक आए और कहा कि कुलताजपुर चलना है, जिन्होंने 200 रुपये में कुलताजपुर के लिए ऑटो रिक्शा किराए पर किया। इसके बाद कुलताजपुर रोड पर डीएवी स्कूल से आगे पहुंचा तो पीछे बैठे युवकों में से एक ने शिकायतकर्ता का गला पकड़कर टेंपो रोक लिया और दूसरे ने बंदूक लगा दी। इसके बाद युवकों ने उसे टैंपो से गिरा दिया और टैंपो लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में जांच करते हुए स्पेशल स्टाफ कनीना और थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed