फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One accused arrested in murder case

हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in murder case
गांव मांदी निवासी रजनीकांत उर्फ पप्पू मर्डर का एक हत्यारोपी रोहित उर्फ हनी सिंह निवासी गांव मांदी को गांव के बस स्टैंड से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायाधीश ने उसको दो दिन के रिमांड पर भेजा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी कोई कपड़ों के पैसे का लेनदेन था। जिसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में उसको शराब पीने के बहाने ले जाकर उसकी कुल्हाड़ी और पत्थरों से हत्या कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल के लाल पहाड़ी क्षेत्र में सुबह के समय रजनीकांत वासी मांदी मृत अवस्था में पाया गया था। जिस पर मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। सुभाष वासी मांदी ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई रजनीकांत को घर से शाम के समय रोहित अपने साथ लेकर गया था जो रात को घर नहीं आया। शिकायतकर्ता को सुबह पता चला कि उसका भाई लाल पहाड़ी नारनौल नहर की पटड़ी पर मृत अवस्था में पाया गया है। जिस पर मृतक के भाई ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में कार्यवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रोहित को मांदी गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करते हुए पता लगाया कि इनका पैसों के आपसी लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed