{"_id":"5efa2a158ebc3e42e463a56a","slug":"one-accuse-arrested-covid-centre-narnol-news-rtk5617440163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड सेंटर से फरार दो आरोपियों में से एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड सेंटर से फरार दो आरोपियों में से एक गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौल। पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर से फरार दो कोरोना पॉजिटिव आरोपियों में से एक को पुलिस ने देर रात नसीबपुर जेल के पास पकड़ लिया। जिसको एंबुलेंस से पटीकरा स्थित कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
जानकारी के अनुसार पटीकरा स्थित कोविड सेंटर से फरार मारपीट व लूट के आरोपी मोहल्ला मिश्रवाड़ा के युवक को पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे नसीबपुर स्थिति जिला जेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एंबुलेंस से पटीकरा स्थित कोविड सेंटर में भेज दिया गया। वहीं दूसरा चोरी का आरोपी अभी फरार चल रहा है। डीएसपी अंग्रेज सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तीनों टीमें तलाश में जुटी हैं। कोविड सेंटर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि 27 जून को सिटी थाना पुलिस नारनौल ने मारपीट व लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिलने से पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया था। दूसरा नांगल चौधरी के गांव नायन निवासी चोरी के आरोप में शनिवार को नांगल चौधरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों आरोपी पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर में एक ही वार्ड में भर्ती थे। दोनों प्लान बनाकर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वार्ड के दूसरे गेट को तोड़कर फरार हो गए। करीब सवा घंटे बाद टीम जब मरीजों को देखने गई तो एक वार्ड में दो कोरोना मरीज नहीं मिले। आरोपी फरार होने की सूचना पर तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।