फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Once again the maximum temperature reached 27 Celsius degree.

महेंद्रगढ़-नारनौल: एक बार फिर से अधिकतम तापमान 27 सेल्सियस डिग्री पर पहुंचा

Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Once again the maximum temperature reached 27 Celsius degree.
नारनौल। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में एक बार फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को नारनौल अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 6.1 डिग्री से बढ़कर 8.5 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। इस प्रकार आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर से गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सुबह से शाम के मौसम में बदलाव और अस्थिरता देखने को मिल रही है। अगले चार-पांच दिन तक इसी प्रकार की मौसमी गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। मौसम एक सप्ताह तक साफ और शुष्क रहेगा। धूप भी अच्छी निकलेगी जिसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.5 डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान क्रमश: 27.0 डिग्री सेल्सियस और 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले सप्ताहांत तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed