फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day of the constable exam, 36 percent candidates gave the exam

दूसरे दिन भी मात्र 36 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the second day of the constable exam, 36 percent candidates gave the exam
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लंबी लाइन। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दूसरे दिन सोमवार को भी आयोजित की गई। सुबह व शाम की पाली में हुई परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए 16 शिक्षण संस्थानों में 28 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 15,100 के स्थान पर महज 5403 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी । यह कुल अभ्यर्थियों का 36 प्रतिशत है। इससे पूर्व रविवार को भी 37 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, 1 व 2 नवंबर को नारनौल शहर में हरियाणा पुलिस सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसके लिए नारनौल में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि महेंद्रगढ़ में इस बार कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। आयोग द्वारा इन परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक सत्र में 7550 परीक्षार्थियों के बैठाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन पहले दिन रविवार को दोनों सत्रों में करीब 15100 में से मात्र 5505 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 9595 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

- परीक्षा के चलते शहर में रही जाम जैसी स्थिति
परीक्षा के चलते सोमवार को शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही। पहले सत्र की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे समाप्त होते शहर सभी मार्गों से जाम जैसी स्थिति बन गई। महावीर चौकी से हीरो होंडा चौक, महिला आईटीआई रोड, रेवाड़ी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र से महावीर चौक तक पहुंचने में वाहन चालकों को 20-30 मिनट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
बाक्स:
5403 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
जिले में दूसरे भी पुलिस भर्ती की परीक्षा में भी बहुत कम अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह के सत्र में मात्र 2717 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4833 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में 2686 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 4864 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed