फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the pretext of giving bonus amount of pension, thugs took 18 thousand real by handing over 36 thousand fake notes

पेंशन की बोनस राशि देने के बहाने 36 हजार नकली नोट थमाकर 18 हजार असली ले गए ठग

Wed, 09 Mar 2022 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of giving bonus amount of pension, thugs took 18 thousand real by handing over 36 thousand fake notes
पूर्व सैनिक शीशराम नकली नोटों की गड्डी के साथ ठगों द्वारा दिया गया साबुन दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Narnol
पेंशन के रूप में बोनस राशि देने का झांसा देकर ठग ने पूर्व सैनिक को 36 रुपये नकली नोट देकर 18 हजार रुपये ठग लिए। इससे पूर्व भी बुधवार को महेंद्रगढ़ शहर के बालाजी चौक पर बुजुर्ग महिला से दो ठगों ने पेंशन बढ़ोतरी की राशि देने के नाम पर 30 हजार रुपये ठग लिए थे। उसे 70 हजार रुपये के नकली नोट थमा दिए थे। गांव करीरा निवासी बुजुर्ग शीशराम से बुधवार को उस समय ठगी हुई जब वे कनीना स्थित पीएनबी की शाखा से 18 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

शीशराम ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद घर जाने के लिए कुछ दूर ही चला था कि बाइक सवार उनके पास आया और दोंगडा अहीर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने पर उसने कहा कि जिन कर्मचारियों की पेंशन बढ़ी है, उन्हें बोनस की राशि वितरित करनी है। शीशराम ने कहा कि पेंशन लेकर आया हूं। उसके बाद ठग ने कहा कि बाबा, तुम्हें तो बोनस राशि मिलनी है। बोनस राशि लेने के लिए कुछ दूर आगे जाकर एक एक दुकान के पास बैंक अधिकारी से मिल लो। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा मिला, जिसके हाथ में एक फर्जी सूची थी। शीशराम ने अपना परिचय दिया तो उसने कहा शीशराम का 36 हजार रुपये का बोनस आया हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि उसने पेंशन के जो 18 हजार रुपये निकाले हैं उसे वापस करने होंगे तभी 36 हजार रुपये मिल पाएंगे। उसने पेंशन के निकाले गए 18 हजार रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन

ठगों ने उसे नोटों की दो गड्डी थमा दी, जिसमें से एक पांच-पांच सौ रुपये की तो दूसरी 200 रुपये की थी। बुजुर्ग ने बताया कि दोनों गड्डियों में ऊपर वाले एक-एक नोट असली थे। शीशराम ने बताया कि ठगों ने उसे नकली नोट के साथ साबुन भी दिया। जब वह अपने गांव के डाकघर के कर्मचारी कालू से नोट गिनवाने लगा तो पता चला कि सभी नोट नकली हैं। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। शीशराम ने इसकी शिकायत कनीना थाने मे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed