फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the occasion of Guru Gobind Singh Ji's birth anniversary, Shabad Kirtan (singing of hymns) was performed.

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व हुआ शब्द कीर्तन

Tue, 06 Jan 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Guru Gobind Singh Ji's birth anniversary, Shabad Kirtan (singing of hymns) was performed.
फोटो नंबर-23गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित शब्द कीर्तन में मौजूद लोग।  संव
नारनौल। गुरुद्वारा दशमेश नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसे लेकर सुबह आसा दी वार के कीर्तन के उपरांत भाई दीपक सिंह (हेड ग्रंथी सिंह सभा), भाई विजेंदर सिंह (हेड ग्रंथी गुरु नानकपुरा) एवं भाई प्रथीपाल सिंह (हेड ग्रंथी दशमेश नगर) द्वारा भावपूर्ण शब्द कीर्तन का गायन किया गया।
विज्ञापन

संगरूर (पंजाब) से पधारे बीबी रणजीत कौर, सतपाल कौर, कुलदीप कौर व महकप्रीत सिंह के ढाडी जत्थे ने वीर रस से ओत-प्रोत कीर्तन प्रस्तुत कर श्री गुरु गोबिंद सिंह के जीवन, बलिदान एवं वीर गाथा का प्रभावशाली वर्णन किया, जिससे संगत भावविभोर हो उठी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सनातन धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया। उनके त्याग और साहस के कारण ही आज समाज सत्य, साहस और एकता के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा नेता गोबिंद भारद्वाज व वैद्य किशन वशिष्ठ ने भी संगत को संबोधित किया। इस अवसर पर सरदार तेजिंदर पाल सिंह सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने संगत को बधाई दी और अतिथियों सम्मान किया। अंत में गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed