फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the issue of inflation and unemployment, the state government at the center failed on every front: Rao Dansingh

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कोंग्रेसी उतरे सड़कों पर केंद्र में प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल: राव दानसिंह

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
On the issue of inflation and unemployment, the state government at the center failed on every front: Rao Dansingh
महेंद्रगढ़। महंगाई, बेरोजगारी, जासूसी सहित अनेक मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने किया। राव तुलाराम चौक से शुरू हुआ। विरोध प्रदर्शन आजाद चौक पर जाकर समाप्त हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं भी ले रखी थी।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक राव दानसिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में मामूली तेल की कीमतें बढ़ने पर भी भाजपाई अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे लेकिन अब पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अच्छे दिनों के सपने दिखा कर सत्ता तो हथिया ली परंतु आज तक भी लोगों के अच्छे दिन नहीं आ पाए हैं। लोग इस सरकार से दुखी और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बनने से पूर्व भाजपाइयों ने बड़े-बड़े दावे किए थे और कहा था कि प्रतिवर्ष करोड़ों के रोजगार युवाओं के लिए उपलब्ध करवाएंगे परंतु रोजगार उपलब्ध न करवाने के कारण आज देशभर में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है। सरकार लोगों की समस्या के समाधान और युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने की बजाय विपक्षियों, अधिकारियों पत्रकारों व अन्य लोगों की जासूसी करने में लगी है। नैतिक रूप से केंद्र सरकार का पतन हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर की सड़कों और 148बी स्टेट हाईवे की हालत खस्ता है। सरकार और प्रशासन की तरफ से इसके निर्माण करना तो दूर इसका मरम्मत तक नहीं की जा रही। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर चलना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। विरोध प्रदर्शन परशुराम चौक से बस स्टैंड, आईटीआई रोड, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड से होता हुआ आजाद चौक पर पहुंचा।

इस अवसर पर पंचायत समिति के निवर्तमान चेयरमैन मंगल सिंह यादव, नपा के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, पूर्व नगर पार्षद डॉ. तरुण यादव, प्रधान बाबू लाल यादव, महिला कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष बाला देवी, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुनीता मावता, सूबेदार हरि सिंह, सुरेंद्र चेयरमैन बैरावास, अरुण राव, राजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह देवनगर, भूपेंद्र सेठ, महेंद्र पंसारी, उमाशंकर, महेंद्र पंसारी, परमानंद गर्ग, प्रधान राजेंद्र नांगल सिरोही, महेंद्र एडवोकेट, शशिकांत माजरा, रविंद्र मालडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed