{"_id":"67ec4500dd8bc48efc0afaba","slug":"on-the-first-day-850-students-took-admission-in-406-schools-narnol-news-c-17-roh1020-627411-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 406 विद्यालयाें में 850 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 406 विद्यालयाें में 850 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया
विज्ञापन
01सीटीके31...विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करती जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल स्टॉ
रोहतक। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी विद्यालयों में अलग-अलग सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
कुछ विद्यालयों में हवन करवाया गया। कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर तो कहीं फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सत्र के पहले दिन जिले के 406 विद्यालयाें में करीब 850 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जिले एवं ब्लाॅक स्तर के अधिकारियों ने कई विद्यालयों का दौरा कर कार्यक्रम की निगरानी की। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में सुपर 30 के बैच की शुरुआत की गई। डीईओ मनजीत मलिक ने कहा प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के प्रति रूचि जगाना है।
-- -
राजकीय कन्या विद्यालय बलियाना में मनाया प्रवेश उत्सव
रोहतक। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बलियाना में प्रवेश उत्सव और हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा, नगर निगम पार्षद परिक्षित देशवाल नरेश प्रधान और समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजन से हुई। नगर निगम पार्षद ने विद्यालय की छात्राओं को स्कूल की वर्दी अपनी तरफ से देने की घोषणा की। विद्यालय प्राचार्य दिलराज हुड्डा ने खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा को आश्वासन दिया कि छात्राओं को किसी भी प्रकार से पढ़ाई, स्वास्थ्य की सुरक्षा आदि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
कन्या विद्यालय कलानौर में मनाया प्रवेश उत्सव
कलानौर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में मंगलवार को प्रवेश उत्सव और वार्षिक समारोह हुआ। यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों में प्रवेश संख्या को बढ़ावा देने पर आधारित रहा। समारोह में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाई गई।
-- -
जिले में परीक्षा परिणाम दिवस पर भव्य आयोजन
रोहतक। जिले में परीक्षा परिणाम दिवस एवं प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न खंडों में परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई और अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथियों में सीटीएम अंकित कुमार, सांपला खंड में एसडीएम उत्सव आनंद, कलानौर खंड में नगरपालिका अध्यक्षा निर्मला देवी, महम खंड में एडीसी नरेंद्र कुमार और लाखन माजरा खंड में नगरपालिका चेयरपर्सन वीरेंद्र दलाल शामिल हुए। इस आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने भाग लिया और परीक्षा परिणामों की घोषणा कर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।