फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the day of Holi, the police will keep a close watch on the rioters

होली के दिन हुडदंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
On the day of Holi, the police will keep a close watch on the rioters
होली के त्योहार पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। होली पर्व के कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में होली पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सख्ती रहेगी और गश्त बढ़ेगी। नशे में धुत होकर हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था और शांति को भंग करने का प्रयास करे उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी ऐसे बदमाशों की लिस्ट अपडेट करें जो शांति भंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। यातायात को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात रहेंगे। सभी पीसीआर और डायल 112 को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना मिले तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटें। मोटरसाइकिल के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकाले वालों की बाइक तुरंत जब्त की जाय। त्योहार पर कुछ शरारती, आपराधिक तत्व या शराबियों द्वारा रंगों की आड़ में पुरानी रंजिश निकालने की कोशिश की जाती है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, कोई भी गड़बड़ी होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। इसके अलावा नशे के कारोबारी की भी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर इस प्रकार की हरकत न करें अन्यथा आपके खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
शराब पीकर वाहन न चलाएं।
होली खेलने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती न करें।
राहगीरों पर गुलाल या पानी फेंककर तंग न करें।
किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed