फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the day of Bhaiya Dooj, the road accident snatched the only brother from two sisters.

भैयादूज के दिन सड़क हादसे ने छीना दो बहनों से इकलौता भाई

Fri, 28 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
On the day of Bhaiya Dooj, the road accident snatched the only brother from two sisters.
गांव बवानियां निवासी 27 वर्षीय युवक नितिन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। भैयादूज पर्व पर दो बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। दो वर्ष पूर्व जब नितिन एक बैंक में बतौर फिल्ड वर्कर तैनात हुुआ तो पिता विनोद कुमार व माता रीना ने भी अपने बेटे के सुनहरे भविष्य के सपने देखने शुरू कर दिए थे। नितिन इस समय रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ दो जिलों में फिल्ड वर्क संभालता था। मृतक के ताऊ रणधीर ने बताया कि मृतक नितिन का पिता निजी वाहनों में चालक की नौकरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। जब बेटा बैंक में नौकरी लगा तो परिवार को भी सहारा मिला था। दोनों बहनें शादीशुदा हैं। गांव बचीनी निवासी सुरेश के साथ अच्छी दोस्ती थी। वीरवार को दोस्त सुरेश कुमार की पत्नी सुमन उसके पास आई तथा उसे कनीना छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर जब कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर 152 डी से 100 मीटर कनीना की ओर पहुंचे तो ट्रॉला चालक ने गलत ओवरटेक कर बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में 27 वर्षीय नितिन व 24 वर्षीय सुमन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो रही मां
भैयादूज से पर्व पर दो बहनों के इकलौते भाई की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद गांव बवानियां में मातम पसर गया। वहीं पिता विनोद व माता रीना इकलौते बेटे की हादसे में मौत के बाद सदमे में हैं। दोनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार व गांव के लोग सांत्वना दे रहे हैं लेकिन नितिन के माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता रीना बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed