{"_id":"6106e1e98ebc3e84744c5518","slug":"old-man-died-in-road-accident-narnol-news-rtk61968414","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ी तलवाना में खेत से घास लेकर लौट रहे बुजुर्ग दंपती सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने घायल धन सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि धन सिंह की पत्नी की धन्नों की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस को दिए ब्यान में गांव खेड़ी निवासी मामन चंद ने बताया कि गांव खेड़ी निवासी धन सिंह और उसकी पत्नी धन्नो देवी खच्चर गाड़ी में बैठकर खेतों से घास लेकर अपने घर लौट रहे थे। उसी वक्त पीछे से किसी गाड़ी ने तेज हार्न बजाया जिसके कारण खच्चर चिमक गया और वह दौड़ने लगा। जिससे दोनों पति-पत्नी गाड़ी से नीचे गिर गए। इसमें धन सिंह खच्चर गाड़ी के टायर के नीचे आ गया और उसकी पत्नी दूसरी तरफ रोड पर गिर गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने धन सिंह मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामन चंद के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।