{"_id":"6744b20e1a795e1ed20d5299","slug":"officials-administered-oath-against-child-marriage-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118518-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई
Mon, 25 Nov 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 01अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ विवेक भारती। स्रोत- प्रशासन
नारनौल। लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करने, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह बात सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में कही। बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।
डीसी ने कहा कि अभियान महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर (मानवाधिकार दिवस) तक मनाया जाता है। इसके अलावा बाल विवाह मानव अधिकारों के उल्लंघन के सबसे बुरे रूपों में से एक है। विकसित भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने में बाल विवाह प्रमुख बाधा है।
ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज दृष्टिकोण के साथ बाल विवाह को खत्म करने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़े। बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम की शुरुआत 27 नवंबर को नई दिल्ली से होगी। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, सभी शिक्षण संस्थाएं, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग तथा शहरी स्थानीय विभाग की भूमिका अहम रहेगी।
विज्ञापन
इस बैठक में सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा आदि मौजूद थे।