{"_id":"65468a686f813ff3340f31f9","slug":"officials-accused-of-complicity-in-cutting-of-green-trees-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4839-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों पर लगाया हरे पेड़ों की कटाई में मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों पर लगाया हरे पेड़ों की कटाई में मिलीभगत का आरोप
Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जासावास में काटा गया पेड़।
महेंद्रगढ़। गांव जासावास की सरकारी भूमि से 250 से अधिक हरे पेड़ों की कटाई को लेकर ग्राम पंचायतों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री केंद्र सरकार को मेल भेजकर जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर इन पेड़ों की बिक्री का भी आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग हरियाणा सरकार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पंचकुला, मुख्य वन संरक्षक गुरुग्राम, वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए इसकी जांच की मांग उठाई है। ग्राम सरंपच कमल किशोर व ग्रामीण मनोज कुमार, बलवंत, संदीप, खेतान सिंह, इंद्रजीत, लालचंद, राहुल, शर्मिला, देवेंद्र कुमार, भूप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत जासावास व बेरी की 50 एकड़ से अधिक भूमि वन विभाग को दी थी। पिछले एक माह के दौरान 250 से अधिक हरे व सुखे पेड़ों की कटाई वन विभाग की अनुमति के बिना ही कर दी है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग उठाई है।
उनके संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर कोई शिकायत आएगी तो विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पूर्व गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जिस दौरान कुछ ग्रामीणों ने सुखे पेड़ों की कटाई तो की थी, लेकिन हरे पेड़ों की कटाई का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-चंद्रगुप्त, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर महेंद्रगढ़।