{"_id":"696933ccb6cb3ba7930858e5","slug":"officers-should-find-permanent-solution-to-the-problems-dc-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123284-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का स्थायी समाधान कराएं अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का स्थायी समाधान कराएं अधिकारी : डीसी
Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- लघु सचिवालय में आमजन की शिकायत सुनते उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार---स्रोत-एपीआर
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय परिसर के कोर्ट रूम में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं। एसपी पूजा वशिष्ठ ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में कुल 45 शिकायतें पंजीकृत हुईं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का स्थायी समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनसेवा का माध्यम समझें व हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचे व अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, सीएमजीजीए गौरव सोनी, डीएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत सिंह, जिला कल्याण विभाग के एआरओ धर्मेंद्र यादव, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार मौजूद रहे।