{"_id":"671a8cd87ddcdccd960bb0d2","slug":"officers-and-employees-found-missing-during-surprise-inspection-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117433-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: औचक निरीक्षण में अधिकारी व कर्मचारी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: औचक निरीक्षण में अधिकारी व कर्मचारी मिले नदारद
Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19अटेली अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन डा. धर्मेंद्र सांगवान।
नारनौल। जिले में अनेक सामुदायिक केंद्रों पर सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन सबसे पहले सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीहमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाैंगड़ा अहीर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाछौद का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण के दौरान कुछ संस्थाओं पर अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने मौके पर निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी शत प्रतिशत बायोमैट्रिक हाजिरी लगाएंगे। वहीं भविष्य में समय पर संस्थानों में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। यदि समय को लेकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ सिविल सर्जन ने साफ सफाई को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने निर्देश दिए कि सभी संस्थान में कार्यरत सफाईकर्मी यह सुनिश्चित करे कि संस्थानों में किसी भी तरह की गंदगी न रहे। उन्होंने मानक अनुरूप आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी आवश्यक औषधियां संस्थागत ही उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।