फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   office, gate, lock, protest, rodaways, employ, strike

कार्यशाला के गेट पर ताला लगा किया चक्का जाम

Fri, 02 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के आईएसबीटी पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी की कथित बेइज्जती के बाद हुई मौत के विरोध में वीरवार को करीब एक बजे नारनौल रोडवेज कर्मचारियों ने कार्यशाला के मुख्य गेट को ताला कर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान जैसे रोडवेज कर्मचारियों को घटना की सूचना मिली तो एक के बाद एक कर बसें स्टैंड के बाहर नकर खड़ी कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज का चक्का जाम करीब ढाई घंटे तक चला।
विज्ञापन

रोडवेज  के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव के अनुसार हरियाणा रोडवेज में परिचालक सुरेंद्र सिंह दिल्ली के आईएसबीटी पर एडवांस बुकिंग काउंटर पर ड्यूटी पर तैनात था। वीरवार को एक्सेस कैश को लेकर आईएसबीटी पर तैनात अधिकारी ने कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, लेकिन कर्मचारी के पास से कोई कैश नहीं मिला। परंतु कर्मचारी के कपड़े उतारने का अपमान भूल नहीं सका और इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

यातायात रहा प्रभावित
नारनौल बस स्टैंड पर आने वाली नारनौल डिपो की बसों को चालकों ने स्टैंड के अंदर की बजाय सड़क के किनारे व बस स्टैंड के सामने ही खड़ी कर दी। इसके चलते कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मौके पर मौजूद रहा पुलिस बल
रोडवेज कर्मचारियों द्वारा  किए गए चक्का जाम के दौरान किसी भी प्रकार अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर थाना प्रभारी साधूराम पुलिस बल के साथ नारनौल बस स्टैंड पर तैनात रहे।
-यात्रियों को हुई भारी परेशानी, लंबी लाइन भी लगी
चक्का जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बस स्टैंड के बाहर लगे जाम के कारण वाहनों की कतार दोनों ओर मोहिनी गली तक पहुंच गई। जिसके कारण इस मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले लोग दो से ढाई घंटे तक परेशान रहे।
-बसों से नीचे उतारा सवारियों को
टिकट लेकर बस स्टैंड के अंदर राज्य परविहन की बसों में बैठे यात्रियों को भी आंदोलन होने पर रोडवेज कर्मियों ने नीचे उतार दिया। जिससे यात्रियों को कुछ देर तक समझ  नहीं आया की यह क्या हो रहा है। टिकट लेकर बैठी सवारियों ने इसका विरोध जताते हुए टिकट के पैसे वापस करने की बात कही। इसके बाद कर्मचारियों ने कुछ देर बाद सवारियों को टिकट के पैसे वापस कर दिए।
-छात्राओं को भी हुई परेशानी
चक्का जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा विशेषकर छात्राओं को जो कि सरकार की योजना अनुसार रोडवेज में निशुल्क यात्रा करती हैं। वीरवार को बीए, बीएससी प्रथम ईयर का अंग्रेजी विषय का पेपर था। जिसके  कारण गांव से आने वाले विद्यार्थी दोपहर साढ़े बारह बजे पेपर समाप्त होने के बाद बस स्टैंड पर आ गए थे। लेकिन एक बजे चक्का जाम होने के कारण उनको  दो-तीन घंटे बस नहीं मिली। इसके चलते यात्रियों व विद्यार्थियों को मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद बहाल की हड़ताल
मामले  की सूचना पाकर नारनौल एसडीएम सुरेश कासवां व रोडवेज जीए सुरेंद्र यादव चक्का जाम कर रहे कर्मचारियों से मिले तथा उन्हें जानकारी दी कि कर्मचारियों की मांग पर दिल्ली आईएसबीटी पर तैनात उक्त अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को बहाल  कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed