फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nursing staff expressed anger over their demands by wearing black badges

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Tue, 23 Jul 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nursing staff expressed anger over their demands by wearing black badges
फोटो संख्या: 57 नागरिक अस्पातल महेंद्रगढ़ में काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन करती हुई नर्स स्टा
महेंद्रगढ़। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। नर्सिंग वेलफेयर के आह्वान पर आगामी दो दिनों तक विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर ली है। बुधवार को पुन: काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा व वीरवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से मांगें उठाई जाएंगी। इसके उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन की जिला प्रधान सुशीला कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में कार्यरत 38 नर्सिंग स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें केंद्र के समान 7200 नर्सिंग भत्ता देने, नर्सिंग अधिकारी के पद को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल कराना, उप निदेशक नर्सिंग व सहायक निदेशक नर्सिंग के पदों पर नर्सिंग अमले के कर्मचारियों की नियुक्ति कराना सहित अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बिमला बाई, नीतू कक्कड़, सीनियर नर्सिंग अधिकारी उर्मिला रानी, सुनीता यादव, सुनीता देवी, सरिता देवी, रजनी देवी, ज्योति बोहरा, ओमप्रभा, मुकेश देवी, मधु यादव, लक्ष्मीराम, मनोज देवी, पूनम सैनी, चिराग रोहिल्ला, कुलदीप गुज्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed