फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   npa chairperson demands fir on sdm

नपा चेयरपर्सन ने एसडीएम पर उठाए सवाल, एफआईआर की मांग

Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
npa chairperson demands fir on sdm
नगर पालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग ने एसडीएम की बैठक में बिना मास्क लगाए खड़े व्यक्ति को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने बैठक के समय, बैठक को बुलाने के अधिकार, बैठक में सोशल डिस्टेंस न होने पर भी सवाल खड़े किए हैं। एसडीएम पर लोक सेवा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रबंधक को भेजे गए इस पत्र के साथ एक फोटो भी संलग्न किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में रीना गर्ग ने कहा कि उपमंडल अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने सरकार के लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन है। सरकार के निर्देश अनुसार शाम 7 बजे के बाद सुबह 7 बजे तक कोई मीटिंग नहीं हो सकती। तीन मई को रात 9 बजे थाने में बगैर अधिकार के बैठक बुलाई गई। बैठक में सोशल डिस्टेंस भी नहीं था। यह उपायुक्त की ओर से लगाई गई धारा 144 की अवज्ञा है। रात 9 बजे बैठक लेने की खबर एक समाचार पत्र में प्रकाशित है। उसके बाद एसडीएम ने दोबारा से 4 मई को थाने में बैठक बुलाई। जिसमें दुकानों को खोलने- बंद करने का समय तय किया गया। शहरी निकाय के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह शक्तियां नगर पालिका को थी। एसडीएम ने अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए दुकानों के लिए समय तय किया।
विज्ञापन

इस बैठक में सोशल डिस्टेंस न होने की खबर फोटो सहित समाचार पत्र में प्रकाशित है। अधिकारी ने अपने पास में अपने एक परिचित को खड़ा किया। जिसके मुंह पर मास्क नहीं था। ऐसा कर अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों की अवमानना की है। चेयरपर्सन ने इस शिकायत की प्रति सीएम, गृहमंत्री, शहरी निकाय के अतिरिक्त मुख्य सचिव, कोविड जिला नोडल अधिकारी, डीसी और एसपी को भी प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed