फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now you will get relief from traffic jam, parking has been built in the city

Mahendragarh-Narnaul News: अब जाम से मिलेगी राहत, शहर में बनाई गई पार्किंग

Thu, 13 Mar 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now you will get relief from traffic jam, parking has been built in the city
फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ के पुरानी जेल के पास पार्किंग बनाने ​लिए जेसीबी के माध्यम से सफाई कर
महेंद्रगढ़। शहर में अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी। उपमंडल नागरिक अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका की ओर से शहर में अस्थायी पार्किंग बनाने काम वीरवार को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से पुरानी जेल के पास अस्थायी पार्किंग बनाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से शहर के बालाजी चौक के पास निजी धर्मशाला में पार्किंग बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि शहर में पार्किंग न होने से आमजन और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। शहर के बाजार में करीब चार हजार वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। इसके कारण आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेशानुसार नगर पालिका अब पार्किंग बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। नगर पालिका की ओर से पांच वर्षों से पांच जगहों पर अस्थायी पार्किंग बनाने के लिए योजना बनाई गई जो कागजों तक सिमटी रही। अब नगर पालिका की ओर से पुरानी जेल के पास पार्किंग बनाई गई है। बुधवार को बुलडोजर से से पुरानी जेल के पास सफाई करवाई गई है। इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। इससे सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों का चालान करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

- पार्किंग बनने से बनेगा आय का साधन:
पार्किंग बनने से नगर पालिका की आय की साधन बनेगा। शहर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया वाहन और दो हजार के करीब चार पहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े कर दिए जाते हैं। पार्किंग बनने से न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि शहर में जाम जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


----------
वर्जन

उपमंडल अधिकारी के आदेश पर पुरानी जेल के पास पार्किंग बनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बालाजी चौक पर भी निजी धर्मशाला में पार्किंग शुरू करने की योजना है। एक सप्ताह में योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। दुकानदार भी योजना में नगर पालिका का सहयोग करें।- प्रशांत, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed