फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   now you will get coppy of the land in minutes

अब मिनटों में मिलेगी जमीन की नकल, जल्द ही घर बैठे देख सकेंगे रिकार्ड

Tue, 06 Aug 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
now you will get coppy of the land in minutes
लघु सचिवालय में वैब आधारित हैलरिस केंद्र का शुभारंभ करते उपायुक्त जगदीश शर्मा - फोटो : Narnol
डीसी जगदीश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में वैब हैलरिस का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पहले हैरिस व हैलरिस पर यह कार्य ऑफलाइन तरीके से होता था। अब एनआईसी की ओर से वैब जमाबंदी के डाटा पोर्ट करके वैब हैलरिस पर डाल दिया गया है। यह ऑनलाइन तरीके से यह काम तेजी से होगा। यह डाटा अब सीधा चंडीगढ़ मुख्यालय में रहेगा।
विज्ञापन

सरकार को इस बारे वसीका पंजीकरण, जमाबंदी, इंतकाल, खसरा गिरदावरी, फसल खराब होने की जानकारी सीधे सरकार के पास रहेगी। डीसी जगदीश शर्मा ने गांव भगडाना की एक नकल वैब हैलरिस सॉफ्टवेयर से किसान को दी गई। वैब हैलरिस पर डाटा आने से आम जनता को अब नकल प्राप्त करने के लिए ज्यादा समय लाइन में नहीं लगना पडे़गा। कुछ समय बाद सरकार इसको पब्लिक डोमेन पर करने पर विचार किया जा रहा है। जिससे की किसान अपने घर बैठे ही जमीन से संबंधित अपनी सूचना प्राप्त कर सकेंगे। इस समय जमाबंदी डोट एनआईसी डोट इन पर जमाबंदी, इंतकाल आदि सूचना उपलब्ध है। किसान इस प्रकार की सूचना उपरोक्त वैब साइट से प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम मनीष फौगाट, सुभाषचंद तहसीलदार, हरीश शर्मा एडीआईओ, रेडक्रास सचिव जिला मनोरंजन शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, लैंड रिकार्ड सुपरवाइजर राजकुमार यादव, लेखाकार कपिल कुमार सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed