{"_id":"626d7f972ea359613d1e9e2e","slug":"now-there-will-be-no-entry-in-stadiums-without-identity-card-identity-card-will-be-made-soon-narnol-news-rtk645355337","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेडियमों में पहचान पत्र के बिना नहीं होगी किसी की इंट्री, जल्द बनेंगे पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेडियमों में पहचान पत्र के बिना नहीं होगी किसी की इंट्री, जल्द बनेंगे पहचान पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग हरियाणा ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए जिले के खेल स्टेडियमों में अब खिलाड़ियों के अतिरिक्त आम लोगों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर दिए हैं। इस निर्णय के चलते अब खेल स्टेडियमों में घूमने-फिरने व व्यायाम करने वाले खिलाड़ियों के अतिरिक्त सभी लोगों के लिए पहचान पत्र बनाए जाने अनिवार्य कर दिए हैं। विभाग के समस्त खेल परिसरों में प्रशिक्षुओं व खिलाड़ियों के लिए एंट्री पास की व्यवस्था की जाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि बाहरी हस्तक्षेप के कारण बाधित खेल परिसरों की चहारदीवारी भी ऊंची की जाए।
खेल परिसरों में रहती थी अव्यवस्थाएं
आम तौर पर विभाग से संबद्घ जिले के सभी खेल परिसरों में जहां-जहा कोच द्वारा कोचिंग दी जाती थी, वहां-वहां खेल परिसरों में घूमने व व्यायाम करने वाले अन्य लोगों के कारण प्रशिक्षण काफी प्रभावित होता था। जिसके चलते खिलाड़ियों को तकनीकी खेल व्यवस्थाएं देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आम तौर पर खेल परिसरों में प्रशिक्षकों द्वारा प्रात: पांच से आठ व शाम को 4 से सात बजे तक प्रशिक्षण विभिन्न खेलों में प्रदान किया जाता था। यही समय आम लोगों का भी खेल परिसरों में घूमने फिरने के लिए रहता था।
की गई एंट्री पास व्यवस्था
इस समस्या के निदान के लिए विभाग द्वारा निर्णय लिया कि गया कि सभी खेल परिसरों प्रशिक्षुओं व खिलाड़ियों को विभाग की ओर से खेल परिसरों में प्रवेश के लिए एंट्री पास की व्यवस्था की जाए। साथ ही जल्द से जल्द खिलाड़ियों के एंट्री पास बनाकर उन्हें जारी किए जाए ताकि प्रशिक्षण व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए व संबंधित खिलाड़ी अपने-अपने खेल का तकनीकी रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
कार्यालय में सूचना पट पर लगेगी खिलाड़ियों के पंजीकरण की सूची
विभाग द्वारा सभी जिला खेल अधिकारियों को एंट्री पास का नूमना जारी करते हुए आदेश दिए गए हैं। तुरंत प्रभाव से अपने-अपने अधीन खेल परिसरों में जारी की गई पंजीकरण सूची कार्यालय के सूचना पट पर अवश्य लगाई जाए ताकि गेट पर तैनात पंजीकृत खिलाड़ियों व आम नागरिकों की सूचि उपलब्ध रह सके। इस कड़ी में उप निदेशक खेल गुरुग्राम मंडल गुरुग्राम द्वारा मंडल के सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी किया जा चुका है। पत्र में पंजीकृत किए गए आम नागरिकों व खिलाड़ियों की सूूची विभाग को भी भेजे जाने बारे निर्देशित किया गया है।
सभी खेल स्टेडियमों की चहारदीवारी भी की जाएगी ऊंची
आम तौर पर यह देखा गया कि है कि जिले के कुछ खेल स्टेडियमों में मैैदानों की चहारदीवारी पर्याप्त ऊंची नहीं होने के कारण इन खेल स्टेडियमों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता था। इसके कारण खेल मैैदान तो प्रभावित होते ही है साथ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा जिला खेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है खेल स्टेडियमों चहारदीवारियों को ऊंचा करने बारे ठोस कदम उठाए जाएं ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में असुविधाओं का सामना न करना पड़े।
जिले में यहां-यहां हैं खेल स्टेडियम
महेंद्रगढ़ जिले में खिलाड़ियों के लिए सुभाषचंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल व खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ के साथ-साथ छितरोली, सीहमा, ढोहर कलां, पाली में राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थापित हैं। जहां पर खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का प्रयास विभाग द्वारा किया गया है। भविष्य में इन खेल स्टेडियमों में खिलाड़ियों व आम नागरिकों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ कर दी जाएगी।
एक सप्ताह के अंदर-अंदर खिलाड़ियों व आम नागरिकों के लिए पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्टेडियमों के मुख्य द्वार पर पंजीकृत खिलाड़ियों व आम नागरिकों की सूची भी लगाई जाएगी। स्टेडियमों की चहारदीवारी को ऊंचा करने के लिए संबंधित प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी लगा दी गई है। प्रशिक्षक लोक निर्माण विभाग को एस्टिमेट बनाकर भेजेगा। इसके बाद विभाग से बजट की स्वीकृति मिलते ही चहारदीवारी को ऊंचा उठाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।
-परसराम, जिला खेल अधिकारी।