फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the library will be open 24 hours, WiFi facility is also available

Mahendragarh-Narnaul News: अब 24 घंटे खुला रहेगा पुस्तकालय, वाईफाई की भी व्यवस्था

Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now the library will be open 24 hours, WiFi facility is also available
फोटो नंबर- 17नारनौल के जिला पुस्तकालय में पढ़ते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित जिला पुस्तकालय को अपग्रेड किया गया है। इसमें न सिर्फ वाईफाई की सुविधा दी गई है बल्कि अब सप्ताह के सात दिन और 24 घंटे पाठकों के लिए पुस्तकालय को खोलने का का निर्णय लिया गया है। इससे अध्ययनशील लोगों और विद्यार्थियों को सहूलियत होगी।
प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी लंबे समय से पुस्तकालय के समय को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिला पुस्तकालय से अभी तक 3458 स्थायी सदस्य जुड़े हैं। पुस्तकालय में प्रतिदिन करीब 300 विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। पुस्तकालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग वातानुकूलित कक्ष बनाए गए हैं। लड़कियों के कक्ष में एक साथ 100 छात्राएं पढ़ाई कर सकती हैं। वहीं लड़कों के कक्ष में एक साथ करीब 150 छात्र पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय का शुभारंभ वर्ष 1989 में किया गया था। यहां अच्छी सुविधाएं दी गई हैं जिससे लोग निजी पुस्तकालय पुस्तकालयों में न जाकर यहां आते हैं। जिला पुस्तकालय में विद्यार्थियों को निशुल्क सुविधा दी जा रही है। जबकि निजी पुस्तकालय में फीस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय में 63 हजार पुस्तकें हैं उपलब्ध
पाठकों के लिए पुस्तकालय में 63000 पुस्तकें उपलब्ध हैं। उपलब्ध पुस्तकों में से एक बार में कोई भी 2 पुस्तकें पुस्तकालय के स्थाई सदस्य 14 दिन के अंतराल के लिए पढ़ने के लिए अपने पास रख सकता है। 14 दिन बाद वह पुस्तकें जमा करवा कर अन्य पुस्तकों को प्राप्त कर सकता है। पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय की प्रयोगशाला में 33 कंप्यूटर भी उपलब्ध है। सभी सुविधाएं पाठकों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है।

केवल स्थायी सदस्य उठा सकते हैं लाभ :
पुस्तकालय में पढ़ने और सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पाठक को पुस्तकालय का स्थाई सदस्य होना आवश्यक है। जानकारी के अनुसार पुस्तकालय का स्थाई सदस्य बनने के लिए पाठक को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होता है। जिसके बाद पुस्तकालय द्वारा पाठक को पहचान पत्र दिया जाता है। पाठक को केवल एक बार 500 रुपये का भुगतान करना होता है और एक साल के अंतराल के बाद पाठक कभी भी अपनी सदस्यता को रद्द करवा कर 500 रुपये वापस प्राप्त कर सकता है।




वर्जन :
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय को अब सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खुला रखा जाएगा। पुस्तकालय की सभी सेवा निशुल्क है और यह सभी वर्गों के नागरिकों के लिए खुली है। विद्यार्थी अब कभी भी अध्ययन हेतु आ सकेंगे, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर होगी। आरपी सिंह, प्राचार्य, जिला पुस्तकालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed