फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now, teachers will go door to door to tell parents about the achievements of government schools.

Mahendragarh-Narnaul News: अब गुरुजी घर-घर जाकर अभिभावकों को गिनाएंगे सरकारी स्कूलों की उपलब्धियां

Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now, teachers will go door to door to tell parents about the achievements of government schools.
फोटो नंबर-10राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में प्रवेश उत्सव के दौरान मौजूद छात्र, अ​भि
नारनौल। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिला करवाने को लेकर मंगलवार से प्रवेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह प्रवेश उत्सव मंगलवार से पूरे अप्रैल तक तीन चरणों में चलेगा। अब गुरुजी घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की उपलब्धियां गिनाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग सभी बालवाटिका से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाएगा।इसमें स्कूल शिक्षक से स्कूल मुखिया व एसएमसी सदस्य भी मिशन एडमिशन के तहत घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। अगर कोई भी स्कूल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाएगा तो निदेशालय की ओर से सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवेश उत्सव के प्रथम चरण में जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बैठकों का आयोजन किया गया और छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर चिंतन किया गया।


मुखिया बताएंगे स्कूलों की उपलब्धियां
प्रवेश उत्सव को लेकर स्कूल मुखियाओं की ओर से कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बच्चों के दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए गली-गली में रैली का आयोजन करेंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकारी स्कूलों की नीतियों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा। स्कूल मुखिया लोगों को मिलने वाली निशुल्क कोचिंग के बारे में बताएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को निर्देश हैं कि वह अपने दाखिला संबंधित सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पीपीपी आदि तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश उत्सव में सभी शिक्षक व अभिभावक करें सहयोग
जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य इस बार कम से कम 20 प्रतिशत संख्या बढ़ाने का रहेगा जिससे सभी स्कूल अपने तरीके से अभियान चलाकर बच्चों के दाखिला करवाएंगे।



गत वर्ष यह थी विद्यार्थियों की संख्या
गत वर्ष बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक 15217 छात्र थे। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक 13317 छात्र थे। इसी तरह कक्षा नौवीं से बारहवीं तक 18503 छात्र रहे।
बाक्स-
बच्चों के नामांकन व परिवहन सुविधा पर चर्चा की
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के नामांकन, परिवहन सुविधा, विद्यालय सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से विद्यालय में बच्चों के नामांकन बढ़ाने व अधिक से अधिक बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए समाजसेवी छाजूराम रावत, एबीआरसी भूपेंद्र व प्रवक्ता होशियार सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जागरूकता रैली भी निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article