Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now, honey will also be covered under the price difference compensation scheme.

Mahendragarh-Narnaul News: अब शहद पर भी मिलेगी भावांतर भरपाई योजना की सुरक्षा

Sat, 31 Jan 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now, honey will also be covered under the price difference compensation scheme.
नारनौल। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय नसीबपुर में शनिवार को मधुमक्खी पालकों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने शहद को भावांतर भरपाई योजना के दायरे में शामिल किया है जिससे हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाजार में कीमतों के गिरने पर मधुमक्खी पालकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। जिले में अब तक 54 मधुमक्खी पालकों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया है। सरकार ने शहद का आधार मूल्य 120 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। यदि बाजार में थोक मूल्य इस सुरक्षित मूल्य से नीचे गिरता है, तो पंजीकृत किसान इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन


सेमिनार के दौरान पालकों को बताया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए मधुक्रांति या राज्य पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। मधुमक्खी पालकों को अपने खर्च पर प्रत्येक बॉक्स पर परिवार पहचान पत्र के अंतिम 4 अंक और क्रम संख्या खुदवाना अनिवार्य किया गया है ताकि बक्सों की सही पहचान और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बक्सों का भौतिक सत्यापन जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत एक पालक अधिकतम 1000 बक्सों तक का लाभ ले सकता है और प्रति वर्ष अधिकतम 30,000 किलोग्राम शहद पर लाभ प्राप्त कर सकता है। व्यापार केंद्र पर बिक्री के लिए शहद को फूड ग्रेड बाल्टियों में लाना होगा, जिन पर किसान का विशेष मार्का और पंजीकरण आईडी होना आवश्यक है।

खरीददारों और विक्रेताओं के बीच सुरक्षित लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए एस्को खाते का प्रावधान किया गया है। भुगतान सीधे विक्रेता के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed