फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now Congress is moving forward with new enthusiasm: Satyaveer

अब नए जोश से आगे बढ़ रही कांग्रेस : सत्यवीर

Sun, 31 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now Congress is moving forward with new enthusiasm: Satyaveer
नारनौल। कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस की पहली जिलास्तरीय बैठक शनिवार को निजामपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में हुई। इसमें जिला प्रधान सत्यवीर यादव झूकिया ने कहा कि कांग्रेस अब नए जोश और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि जिले में एक मजबूत जिला कार्यालय स्थापित किया जाए ताकि हर कार्यकर्ता को संगठन से जोड़कर रखा जा सके। जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी में सभी वर्गों, 36 बिरादरी, विशेषकर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तभी मजबूत होगी जब हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला कार्यकारिणी में उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदों की नियुक्तियों पर मंथन हुआ। ब्लॉक स्तर और मंडल पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस की विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि संगठनात्मक चुनावों के बाद कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और आज पूरी कांग्रेस एकजुट है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोट चोरी करके विधायक बनाए हैं। अगर वोट चोरी नहीं होती तो यहां पर बैठे कांग्रेस के नेता ही विधायक होते।
पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी महेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार और पार्टी मजबूत करने का काम मिलकर करेंगे। कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक, सबका लक्ष्य केवल जनता की भलाई और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करना है।
पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। जब तक जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी नहीं बनेगी, तब तक संगठन की जड़ें गहरी नहीं होंगी।
इसीलिए आज की बैठक में यह तय किया गया है कि हर स्तर पर सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि कांग्रेस का ढांचा गांव-गांव तक मजबूत हो सके।

बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती उर्फ राजसुनेश यादव, युवा कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलान, संदीप राव, सुरेंद्र नंबरदार, ओबीसी के प्रधान विक्रम अवाना, तेजपाल प्रजापति, इंटक के प्रधान विपिन, मंजीत मांदी, रिटायर्ड जज राकेश यादव, माया देवी , सुनीता गुर्जर, बबीता यादव, पूजा वर्मा, अनिल फंडन, जसवंत भाटी, सरजीत, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, प्रदीप यादव, कुलदीप भरगड़, महेंद्र राता, संजय पटीकरा, कैलाश सोनी, सोनू कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed