{"_id":"660a7d888852602b65071720","slug":"now-better-cesarean-facilities-will-be-available-in-civil-hospital-two-specialist-doctors-have-been-deployed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108470-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में अब मिलेंगी बेहतर सिजेरियन सुविधाएं, दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में अब मिलेंगी बेहतर सिजेरियन सुविधाएं, दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती
Mon, 01 Apr 2024 02:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में अब सिजेरियन की बेहतर सुविधाएं मिलनी आरंभ हो गई हैं। अब महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। पूर्व में प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पर्याप्त स्टाफ एवं विशेषज्ञों के अभाव में रेफर कर दिया जाता था, लेकिन पिछले एक माह के दौरा नागरिक अस्पताल के प्रसव विभाग में दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती के बाद 20 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई है। अब प्रसव विभाग में डॉ. स्वाति यादव व डॉ. नेहा यादव महिला रोग विशेषज्ञ तैनात कर दी गई हैं। प्रसव विभाग में पर्याप्त स्टाफ एवं दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बाद अब क्षेत्र की महिलाओं का नागरिक अस्पताल की ओर रूझान बढ़ा है। अब अस्पताल में ही सिजेरियन द्वारा महिलाओं की डिलीवरी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
- क्या है सिजेरियन डिलीवरी:
सिजेरियन जन्म मां के पेट और गर्भाशय में किए गए कट (चीरा) के माध्यम से एक बच्चे की सर्जिकल डिलीवरी है। चिकित्सक इसका प्रयोग जब करते हैं जब उन्हें लगता है कि यह मां, बच्चे या दोनों के लिए सुरक्षित है। बड़े ऑपरेशन के लिए चीरा लगाकर महिला की डिलीवरी की जाती है। सिजेरियन डिलीवरी के दौरान पहला कट पेट की दीवार में लगाते हैं। यह आमतौर पर प्यूबिक हेयर लाइन के पास क्षैतिज रूप से किया जाता है या फिर नाभि के ठीक नीचे से जांघ की हड्डी के ठीक ऊपर तक एक ऊर्ध्वाधर चीरा लगाते हैं। गर्भाशय का चीरा पेट में कट लगाने के बाद डॉ. गर्भाशय में चीरा लगाते हैं इसके बाद सुरक्षित डिलिवरी कराई जाती है। पहले गर्भवती महिलाओं को हायर सेटर के लिए रैफर कर दिया जाता था। लेकिन अब नागरिक अस्पताल में दो सिजेरियन विभाग में विशेषज्ञ होने के गर्भवती महिलाओं को ऑपरशेन करके डिलीवरी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में सी-सेक्शन डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पुराने जमाने के विपरीत मौजूदा दौर में महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बच्चों को ज्यादा जन्म दे रही हैं। कुछ स्वास्थ्य कारणों के चलते जब महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी नहीं कर पाती हैं तो उन्हें सिजेरियन सेक्शन का विकल्प चुनना पड़ता है। भले ही वर्तमान में सी-सेक्शन डिलीवरी काफी आम हो चुकी है। नागरिक अस्पताल प्रतिदिन 1 से 2 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होती रहती है।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
किसी गर्भवती महिला को अब प्रसव के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यता नहीं है। महिलाएं नागरिक अस्पताल में डिलिवरी के लिए कभी भी किसी भी समय पर आ सकती है। नागरिक अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं एवं स्टाफ उपलब्ध है। ऑपरेशन के लिए अब गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवती महिला के बड़े ऑपरेशन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है। मार्च माह में 20 गर्भवती महिलाओं के बड़े ऑपरेशन से डिलवरी करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
-- - डॉ. स्वाती यादव, सिजेरियन विभाग नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़