फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notices have been issued to the owners of nine function venues operating without a No Objection Certificate (NOC).

Mahendragarh-Narnaul News: बिना एनओसी के चल रहे नौ समारोह स्थल के मालिकों को नोटिस जारी

Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notices have been issued to the owners of nine function venues operating without a No Objection Certificate (NOC).
फोटो संख्या:62- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने शहर में चल रहे बिना एनओसी नौ समारोह स्थल के मालिकों को नोटिस दिए हैं। एक सप्ताह में दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने जिला नगर आयुक्त के आदेशों पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नपा को मिल रही शिकायतों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। अब बिना एनओसी के कोई भी समारोह स्थल विवाह, शादी या किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक अथवा व्यावसायिक आयोजन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में वर्तमान में करीब 20 से अधिक समारोह स्थल संचालित हैं। नगर पालिका की ओर से नौ समारोह स्थलों को नोटिस जारी किए है। नपा ने नोटिस के माध्यम से मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल, वाटिका से संबंधित एनओसी एवं अन्य दस्तावेज एक सप्ताह के अंदर-अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समयवाधि में दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कई समारोह स्थलों ने अब तक आवश्यक अनुमति और एनओसी नहीं ली है जबकि नियमों के अनुसार अग्निशमन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और भवन सुरक्षा से संबंधित अनुमति लेना अनिवार्य है।


- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से नौ समारोह स्थल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। एक सप्ताह के दौरान सभी संचालक अपने दस्तावेज दिखाना होगा। अगर किसी संचालकों के पास दस्तावेज नहीं मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-गौरव सांगवान, सचिव, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed