फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   North Zone Inter-University Volleyball Competition from today at HCU

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल स्पर्धा आज से

Tue, 09 Dec 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
North Zone Inter-University Volleyball Competition from today at HCU
फोटो संख्या:54- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़---स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग से उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार से होगी। इसका उद्घाटन वॉलीबॉल अर्जुन अवार्ड विजेता संजय फौगाट करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी भूकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 100 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी भी प्रतिभागिता करेंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रो. जेपी भूकर ने बताया कि हकेंवि पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रविंद्र पाल अहलावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय खेल परिसर में सात वॉलीबॉल मैदान तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन में डॉ. संदीप ढुल, डॉ. प्रवीन कुमार समिति सदस्यों के रूप में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed