फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Normal life affected due to dense fog, vehicles crawled on the roads

Mahendragarh-Narnaul News: घने कोहरे से जनजीवन रहा प्रभावित, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Sat, 02 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Normal life affected due to dense fog, vehicles crawled on the roads
नारनौल में सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते हुए निकलते वाहन।
नारनौल। क्षेत्र में दूसरे दिन भी घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे दिनभर ठंडक बन रही। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं, क्याेंकि ठंड व कोहरा गेहूं व सरसों की फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गत दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार दूसरे दिन भी घने कोहरे का प्रकोप क्षेत्र में देखने को मिला। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए है। उन्होंने बताया कि उत्तरी बर्फीली हवाओं से शीतलहर चलने लगी है। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed