{"_id":"68b7328d44bcd850040b872b","slug":"non-teaching-staff-won-in-volleyball-and-tug-of-war-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119773-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाॅलीबॉल और रस्साकशी में शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाॅलीबॉल और रस्साकशी में शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मारी बाजी
Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-54 हकेंवि में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियेगिताओं के विजेताओं
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर और भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
अर्जुन पुरस्कार विजेता शक्ति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी भूकर ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभाग द्वारा रस्साकशी, वाॅलीबॉल, फुटबॉल, तीन किलोमीटर की दौड़ सहित कई मनोरंजक खेलों एवं रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
प्रो. भूकर ने बताया कि शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की टीम के बीच हुए वाॅलीबॉल और रस्साकशी मुकाबलों में शिक्षणेतर कर्मचारियों ने पुरुष व महिला दोनों वर्गों में जीत हासिल की। शारीरिक शिक्षा विभाग ने वाॅलीबॉल और रस्साकशी (पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों) में खिताब जीता।
विज्ञापन
प्रबंधन अध्ययन विभाग रस्साकशी (पुरुष) वर्ग में उपविजेता रहा। भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग ने फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शक्ति सिंह एवं कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।