फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NOC was not taken from the forest department to cut trees, work was interrupted

पेड़ों को काटने की वन विभाग से नहीं ली एनओसी, बीच में रोकना पड़ा कार्य

Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
NOC was not taken from the forest department to cut trees, work was interrupted
महेंद्रगढ़ रोड पर अधूरा पड़ा काम। - फोटो : Narnol
नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने का कार्य बीच में रुक गया है। जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों के चौड़ा करने के लिए पेड़ों की कटाई होनी है। लेकिन, वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य बीच में रुक गया है। इसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व सिंघाना रोड प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नप ने महेंद्रगढ़ रोड, रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड व कुलताजपुर रोड के चौड़ा करने का कार्य करीब दो माह पहले शुरू किया था। इसमें रेवाड़ी रोड को गंदे नाले से कृृषि विभाग ऑफिस तक फोरलेन करना है। वर्तमान में इस सड़क में डिवाइडर नहीं है। योजना के अनुसार सड़क पर डिवाइडर का निर्माण होगा। दूसरा डिवाइडर के दोनों तरफ सात-सात मीटर की सड़क बनाई जाएगी। बाद में दोनों ओर टाइलें लगाई जाएगी। इस पर करीब 9.45 करोड़ रुपये खर्च होना है।
विज्ञापन

नप ने सड़क को फोरलेन कराने का कार्य करीब दो माह पहले शुरू किया। लेकिन, बीच में कई जगहों पर पेड़ होने केे कारण कार्य रुक गया। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ व सिंघाना रोड पर टाइलें लगाई जानी है। इन दोनों सड़कों पर भी मिट्टी निकालने के बाद रोड़ी के बाद टाइलें लगाई जानी हैं। हालांकि नप ने हीरो होंडा चौक से सिंघाना रोड पर बिना पेड़ कांटे की टाइल्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दूसरी ओर हादसे का भी अंदेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ रोड पर भी सड़क के किनारे पर रोड़ी डालने के लिए खुदाई की गई है। लेकिन, सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खुदाई होने से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। लोगों का कहना है कि नप ने जल्दबाजी में सड़कों को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया। बेहतर होता कि पहले पेड़ों के काटने के लिए एनओसी ले लेता। करीब 20-25 दिन से काम रुका है। नप हीरो होंडा चौक से सिंघाना बाईपास तक करीब तीन करोड़ व महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड एक करोड़ रुपये से कार्य होना है। करीब 500 पेड़ों की एनओसी वन विभाग से लेनी है।
जाम से निजात दिलाने का प्रयास
सड़कें संकरी होने के कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नप ने सड़कों को चौड़ा करने व टाइल्स लगाने की योजना बनाई है। जिससे लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिल सके। इसमें शहर को गांवों से जोड़ने वाले लिंक रोड भी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से कुलताजपुर रोड, कोरियावास रोड, सिंघाना रोड व महेंद्रगढ़ रोड, रेवाड़ी रोड के दोनों तरफ टाइलें और नाले का निर्माण होना है। इसके अलावा जल महल व अस्पताल रोड को भी बनाया जाना है।
वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। पेड़ हटाने के बाद आगे का कार्य शुरू होगा। अभी कुलताजपुर रोड की एनओसी मिली है। जहां पर पेड़ नहीं हैं, वहां कार्य चल रहा है। सड़कों के बनने के बाद लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

- हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता नप
नप ने एनओसी के लिए पिछले सप्ताह ही आवेदन किया था। इसके बाद नप के कर्मचारियों के साथ मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही पेड़ों की लिस्ट बनाकर नप को भेज दी जाएगी।
रजनीश कुमार, रेंज अफसर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed