{"_id":"6a6b9713ffad3d121f028c66","slug":"no-voters-name-will-be-removed-without-verification-sdm-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128661-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच नहीं हटेगा किसी मतदाता का नाम : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच नहीं हटेगा किसी मतदाता का नाम : एसडीएम
विज्ञापन
कनीना। एसआईआर अभियान के तहत वीरवार को कनीना में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पूरी जांच और नियमों का पालन किए बिना किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-एक ने भाग लिया। सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक होगा जबकि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक लोग नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6, विवरण में बदलाव के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जाएगा।