फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No relief from the High Court, election of Municipal Chairman Sanjay Goyal cancelled

Mahendragarh-Narnaul News: हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, पालिका चेयरमैन संजय गोयल का चुनाव रद्द

Sat, 08 Aug 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
No relief from the High Court, election of Municipal Chairman Sanjay Goyal cancelled
मंडी अटेली। नगर पालिका के चेयरमैन संजय कुमार गोयल को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट की ओर से याचिका खारिज किए जाने के बाद हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर संजय कुमार का नाम अध्यक्ष पद से डी नोटिफाई कर दिया है। अब नपा का चेयरमैन पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निर्वाचन न्यायाधिकरण नारनौल ने 9 जुलाई 2026 को चुनाव याचिका स्वीकार करते हुए संजय गोयल के निर्वाचन को शून्य घोषित किया था। न्यायाधिकरण के आदेश के आधार पर राज्य चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह फैसला पिछले साल हुए नपा चेयरमैन पद के प्रत्यक्ष चुनाव में संजय गोयल के प्रतिद्वंद्वी रहे भूपेश गुप्ता की ओर से दायर इलेक्शन पिटीशन पर आया है। उस चुनाव में संजय गोयल विजयी हुए थे जबकि भूपेश को हार का सामना करना पड़ा था। भूपेश गुप्ता ने याचिका में आरोप लगाया था कि संजय गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 9 जुलाई को हेड ऑफ इलेक्शन ट्रिब्यूनल एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन डॉ. मुकेश कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार करते हुए संजय गोयल को अयोग्य करार दे दिया था।

इसके बाद संजय गोयल ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट में ले जाया गया। हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद चुनाव आयोग ने डी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब राज्य चुनाव आयोग की ओर से नपा अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed