फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   no purchase mustard in narnaul mandi, 127598 MT purchase mustards till date

नारनौल समेत अन्य मंडियों में शनिवार को नहीं हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
no purchase mustard in narnaul mandi, 127598 MT purchase mustards till date
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शुक्रवार को जिला में 2438 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 127598 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शुक्रवार को जिला में  27 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 18054 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में शुक्रवार को 18 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2176 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। वहीं शनिवार को मंडियों में खरीद नहीं हुई। सभी मंडियों में अभी तक के खरीद कार्यों की जांच चल रही है। कमेटी ने 7 फर्म के लाइसेंस निलंबित कर दिए है। शनिवार को रिकॉर्ड की जांच की गई। दूसरी ओर उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 237 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 394 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 570 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 1107 व महेंद्रगढ़ में 130 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। शुक्रवार को सतनाली में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। शुक्रवार को अटेली में 27 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी, सतनाली कनीना, महेंद्रगढ़ व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार शुक्रवार को सतनाली में 18 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में शुक्रवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed