फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No promotions have been given for two years, and temporary sports officers are handling the responsibilities.

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल से नहीं हुई पदोन्नति, अस्थाई खेल अधिकारी संभाल रहे जिम्मा

Wed, 31 Dec 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
No promotions have been given for two years, and temporary sports officers are handling the responsibilities.
फोटो नंबर- 25नारनौल ​स्थित खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के 9 जिलों में स्थाई जिला खेल अधिकारी के पद रिक्त है। वहीं कार्यकारी खेल अधिकारी अस्थाई रूप से जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। इस कारण कई प्रशासनिक व खेल संबंधित गतिविधियों में भी रुकावट हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से प्रमोशन नहीं होने के कारण कोच व खेल अधिकारी प्रमोट नहीं हुए हैं। इस कारण खेल अधिकारी के पद रिक्त है। जिला महेंद्रगढ़ में गत डेढ़ साल से स्थाई खेल अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


खेल विभाग में कोच व खेल अधिकारी की पदोन्नति करीब दो साल से रुकी हुई है। पदोन्नति सूची जारी होने के बारे में दिशा-निर्देश तो हर माह जारी होते हैं लेकिन फिर भी सूची जारी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जिन कोच, अधिकारियों व कर्मचारियों की रिटायरमेंट नजदीक है, उनको सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई कोच बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


जानकारी के अनुसार पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, अंबाला, दादरी और भिवानी सहित 9 जिलों में स्थाई खेल अधिकारी नियुक्त नहीं है जिसकी वजह से कार्यकारी अधिकारी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।


वर्जन :
पदोन्नति सूची लंबे समय से जारी नहीं हो पाई है। आगामी माह में पदोन्नति सूची जारी होने की संभावना बनी हुई है। -नरेंद्र कुंडू, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed