फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No obstruction in Alwar Dadri via Kanina rail route, people submitted memorandum

अलवर दादरी वाया कनीना रेल मार्ग में बाधा बर्दाश्त नहीं, लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
No obstruction in Alwar Dadri via Kanina rail route, people submitted memorandum
कस्बे स्थित बाबा मोलड़ नाथ मंदिर के मेला स्थल पर कनीना व आसपास क्षेत्र के लोगों ने बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने दादरी-कनीना-अलवर रेल मार्ग में बाधा नहीं होगी बर्दाश्त, के नारे लगाते हुए कनीना बस स्टैंड व मंडी टी प्वाइंट के सामने से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने एसडीएम सुरेंद्र सिंह को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इस रेल मार्ग से दशकों से पिछड़े हुए क्षेत्र के समग्र विकास के बंद कपाट भी खुल जाएंगे। नए रेलमार्ग के अस्तित्व में आने से समूचे अटेली विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों व शहरों में बसने वाली लाखों की आबादी देश के तमाम छोटे-बड़े शहरों के साथ-साथ महानगरों से सीधे तौर पर जुड़ जाएगी। इस रेलमार्ग पर हरियाणा-राजस्थान के बॉर्डर पर काठुवास में प्रस्तावित जंक्शन जो दोनों राज्यों की करोड़ों की आबादी को काठूवास से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर हरियाणा के माजरी गांव में बनने जा रहे एम्स की चिकित्सा सुविधाओं का सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कनीना क्षेत्र के लोगों को यह मिलेंगे लाभ
इस दौरान सेवानिवृत्त मास्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि इस रेल लाइन का ऐतिहासिक बाघेश्वर धाम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, हुड़िया जैतपुर में विशाल खाटू श्याम जी का मेला, भोजावास में बाबा जिंदा का मेला, घड़ी महासर में सती माता का मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु आते हैं जिन्हें इस लाइन का लाभ मिलेगा। साथ ही काठूवास के नजदीक मात्र पांच किलोमीटर दूर एम्स बन रहा है। इसमें प्रदेश ही नहीं राजस्थान के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, सुभे सिंह, राजेंद्र पार्षद, राजकुमार पार्षद, मनोज यादव, सत्यनारायण यादव, ओम प्रकाश लिशानिया, मास्टर कृष्ण, बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान हरीश गाहडा, अधिवक्ता ओपी रामबास, चेयरमैन सुमेर, कमल यादव, राम निवास, राम कुमार, अजीत सिंह, प्रताप सिंह, हरिओम, पूर्ण सिंह व गिरवर इसराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed