फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No fog lights in private buses and autos, possibility of accidents in fog

Mahendragarh-Narnaul News: निजी बसों और ऑटों में फॉग लाइट नहीं, कोहरे में हादसों की संभावना

Wed, 25 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
No fog lights in private buses and autos, possibility of accidents in fog
फोटो नंबर- 14सिंघाणा रोड पर बिना फॉग लाइट के चलता ऑटो। संवाद - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमा​धि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
नारनौल। क्षेत्र में अधिकतर निजी बसों और ऑटो में फॉग लाइट नहीं लगी है। इसके कारण घने कोहरे में हादसे की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कुछ दिनों से सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रहता है।
विज्ञापन

यातायात नियमों के अनुसार घने कोहरे में दुर्घटना से बचाव के लिए फॉग लाइट अनिवार्य है, लेकिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो और छोटे व लंबे रूट पर चलने वाली निजी बसों में फॉग लाइट नहीं होने के कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। निजी बस, ऑटो और अन्य वाहनों में फॉग लाइट लगवाने के लिए प्रशासन को गंभीर रुख अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वाहनों में आमतौर पर लगी हुई लाइट सफेद रंग की होती है। कोहरे में सफेद रंग की लाइट प्रभावी तौर पर कार्य नहीं कर पाती। इस कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। वहीं फॉग लाइट पीले रंग की होती है, जो अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करती है। वहीं घने कोहरे में हादसे की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इस माह 90 लाख रुपये के चालान
फॉग लाइट सहित यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने पर प्रशासन द्वारा चालान भी काटे जाते हैं। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर आरटीए विभाग ने जिला पुलिस की सहायता से दिसंबर में अब तक करीब 90 लाख रुपये के चालान काटे हैं।


वर्जन :
यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान भी किए जा रहे हैं। आरटीए विभाग ने जिला पुलिस की सहायता से दिसंबर में अब तक 90 लाख रुपये के चालान किए हैं। आमजन से अपील है कि अपने और दूसरों के बचाव के लिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। -मनोज कुमार, सचिव,आरटीए, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed