फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No decision yet to close school-college: Minister of State

स्कूल-कॉलेज बंद करने को लेकर अभी कोई फैसला नही: राज्यमंत्री

Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
No decision yet to close school-college: Minister of State
प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह से काबू में है। प्रदेश सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। उक्त बातें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने अपने आवास पर लोगों की बिजली पानी व अन्य समस्याओं को सुनने के उपरांत कहीं।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में सरकार परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेगी। अभी सरकार ने स्कूल कॉलेजों में बच्चों के प्रवेश को बंद करने के लिए किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रैल से सरसों की खरीद पूरे प्रदेश में शुरू कर दी जाएगी जरूरत पड़ी तो फसल खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सरकार की सोच हैं कि किसान को उसकी फसल बेचते समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। पिछले साल कोविड-19 के चलते प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सरसों व गेहूं की फसल खरीद को लेकर ऐसी व्यवस्था की थी कि किसान को किसी तरह की भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन के साथ-साथ मिलने वाली अन्य परिजनों में भी 250 रुपये की वर्दी कर दी गई है जो एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्रगढ़ खंड से पहुंचे अनेकों लोगों ने बिजली निगम के एसडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर मंत्री ओमप्रकाश यादव से शिकायत की। बिजली मंत्री व मुख्यमंत्री से बात कर लापरवाह बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रोहतास, बंटी ठेकेदार, सुमेर यादव, मंगल रहीस व राजू सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed