फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nitya and Mayank hoisted the flag in long jump

Mahendragarh-Narnaul News: लंबीकूद में नित्य और मयंक ने लहराया परचम

Thu, 29 Aug 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nitya and Mayank hoisted the flag in long jump
फोटो संख्या:65-निजी स्कूल में  आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ​खिलाड़ि
महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय खातोद में चल रही जिलास्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन बाल खिलाड़ियों में कई रोचक मुकाबले हुए। संयोजक डॉ. किशोर तिवारी, खेल प्रबंधक राजेश शर्मा झाड़ली ने सभी विजेता खिलाड़ियों व निर्णायक मंडल के सदस्यों को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि खेल संयोजक डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि खेलों में हार-जीत तो होती है। आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंडर 11 लड़कों की एजुकेशनल रागनी प्रतियोगिता में अधिक्षित प्रथम, पीयूष द्वितीय, दक्ष तृतीय रहा। लड़कियों की इसी प्रतियोगिता में सारा प्रथम, दीपांशी द्वितीय व तरु तृतीय रहीं। लड़कों के ग्रुप डांस में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस नारनौल द्वितीय रहा।
विज्ञापन

लड़कियों के ग्रुप डांस में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस नारनौल द्वितीय रहा। लड़कों के समूह गान में आरपीएस नारनौल प्रथम, आरपीएस महेंद्रगढ़ द्वितीय रहा। लड़कियों के समूह गान में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस नारनौल द्वितीय रहा। लड़कों के सोलो सॉन्ग में दिव्यम प्रथम, अंश द्वितीय रहा। लड़कियों के सोलो सॉन्ग में भूमिका प्रथम, तनवीर द्वितीय रही। लड़कों के ऊंचीकूद में पुनीत प्रथम, मयंक द्वितीय रहा। लड़कियों के लंबीकूद में नित्य प्रथम, अहाना द्वितीय रही। लड़कों के लंबी कूद में मयंक प्रथम, आशीष द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की कबड्डी में महेंद्रगढ़ प्रथम, कनीना द्वितीय रहा। लड़कियों की कबड्डी में अटेली प्रथम, कनीना द्वितीय रहा। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में जीविका प्रथम, काव्य द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में काव्य प्रथम, साक्षी द्वितीय रही। लड़कों व लड़कियों की 4 गुना 100 रिले दौड़ में महेंद्रगढ़ से आरपीएस प्रथम, अटेली से आरपीएस नारनौल द्वितीय, लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, दीपिका द्वितीय रही। लड़कों की शॉटपुट में नसीब प्रथम, यशवीर द्वितीय रहा।
लड़कों के सोलो एक्ट में भौमिक की टीम प्रथम, तुषार की टीम द्वितीय रही। लड़कियों में परी की टीम प्रथम, अनुष्का की टीम द्वितीय रही। लड़कों की योग प्रतियोगिता में पार्थ प्रथम, इशांत द्वितीय रहा। लड़कियों की योग प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, पावनी द्वितीय रही। लड़कों की रस्साकसी में अटेली प्रथम, नारनौल द्वितीय रहा।

लड़कियों में महेंद्रगढ़ प्रथम, कनीना द्वितीय रहा। लड़कों की खो-खो में अटेली प्रथम, महेंद्रगढ़ द्वितीय रहा। लड़कियों की खो-खो में महेंद्रगढ़ प्रथम, अटेली द्वितीय रहा। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, हार्दिक द्वितीय रहा। लड़कों के 200 मीटर दौड़ में नकुल प्रथम, स्वराज द्वितीय रहा। लड़कियों में तनीषा प्रथम, रिया यादव द्वितीय रही, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, मुकुल यादव द्वितीय, लड़कियों में रिषिका बोहरा प्रथम, पारी द्वितीय, जिमनास्टिक में आरपीएस खातोद प्रथम तथा आरपीएस सुरानी अटेली द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed