फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nishan Yatra started from Mahindergarh for Jaitpur Dham

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई निशान यात्रा

Sun, 09 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra started from Mahindergarh for Jaitpur Dham
फोटो संख्या:56  शहर के  मुख्य  मार्गों से निशान यात्रा  लेकर  जाते  श्री श्याम भक्त--संवाद
महेंद्रगढ़। श्री श्याम प्रेम मंडल महेंद्रगढ़ की ओर से बाबा श्याम की 27 वीं विशाल पैदल निशान यात्रा निकाली गई। मंडल के सदस्य सुनील शर्मा व बिशन दयाल ने बताया कि श्याम भक्त विनोद शर्मा के सानिध्य में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर नजदीक बड़ा दरवाजा महेंद्रगढ़ से चलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री श्याम प्रेम मंडल की ओर से शहर के बड़ा बाजार से निशान यात्रा शुरू होकर चौक मोहल्ला, सराफा बाजार, भगवान परशुराम चौक, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, 11 हट्टा बाजार होते हुए जैतपुर धाम के लिए 251 महिला पुरुष रवाना हुए। उन्होंने बताया कि सोमवार को फाल्गुन एकादशी के अवसर पर जैतपुर धाम में विनोद शर्मा के पावन सानिध्य में बाबा का विशाल भंडारा व जागरण किया जाएगा। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर श्री श्याम परिवार सेवा समिति महेंद्रगढ़ की ओर से जैतपुर धाम के लिए पहली ध्वजा यात्रा निकाली गई। श्याम भक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से पहली बार महेंद्रगढ़ से जयपुर धाम के लिए 151 निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा शहर के आंबेडकर चौक स्थित बालाजी मंदिर से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, 11 हट्टा बाजार से होते हुए जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से तीन बसें खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। श्याम भक्तों के लिए खाने पीने की व्यवस्था बस में की गई है। 14 मार्च को गोशाला रोड मैरिज पैलेस में तीन दिवसीय जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से बाबा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed