{"_id":"687e80ba832d1341640a655b","slug":"nishan-padyatra-of-devotees-left-for-mehandipur-dham-narnol-news-c-196-1-nnl1003-127401-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुई भक्तों की निशान पदयात्रा
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नारनौल से निशान लेकर मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना होते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की पैदल 30वीं निशान यात्रा सोमवार को मोटा महादेव मंदिर से रवाना हुई। इस पदयात्रा में श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा की सहयोगी संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। मेहंदीपुर धाम के लिए पदयात्रा संस्था के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल के सानिध्य में रवाना हुई।
सुबह शहर के प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर में गुरुजी सांवरमल गोयल सहित सभी भक्तों को आचार्य क्रांति निर्मल द्वारा निशान पूजन करवाया गया। इसके बाद सैकड़ों भक्तों ने अपने हाथों में बालाजी महाराज का निशान उठाकर मेहंदीपुर धाम के लिए रवाना हुए। निशान यात्रा मोटा महादेव मंदिर से शुरू होकर बहरोड रोड होते हुए कड़िया वाले हनुमान मंदिर तक पहुंची।
मेहंदीपुर धाम के लिए जाने वाली इस पदयात्रा के साथ शहर के भारी संख्या में लोग कड़िया वाले मंदिर तक साथ गए। यहां तक सभी भक्तजन भगवान श्रीराम व हनुमान की के जयकारे व भजनों पर झूमते हुए पहुंचे। निशान यात्रा का लोगों ने अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
निशान यात्रा से पूर्व रविवार शाम मोटा महादेव मंदिर में प्रसाद रूपी भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके गुरुजी सांवरमल गोयल ने बताया कि आज शुरू हुई पदयात्रा 26 जुलाई को मेहंदीपुर धाम पहुंचेगी।
मेहंदीपुर धाम पहुंचने के बाद वहां निशान चढ़ाकर शाम को भंडारे एवं भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण 101 फीट लंबा और 51 फीट ऊंचा दरबार होगा। इस आयोजन में देशभर के अनेक प्रसिद्ध गायक कलाकार बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे।