फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nine Schemes Worth Crore Launched Healthy Woman Healthy Family Clinic Inaugurated

Mahendragarh-Narnaul News: 100 करोड़ की नौ योजनाएं शुरू, स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार क्लिनिक का उद्घाटन

Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nine Schemes Worth Crore Launched Healthy Woman Healthy Family Clinic Inaugurated
फोटो नंबर- 10स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत : प्रशासन - फोटो : 1
नारनौल। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। जिला नागरिक अस्पताल में सीएम ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार क्लिनिक का उद्घाटन किया जिससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए टेली-ईसीजी सेवा की भी शुरुआत की गई। इसके जरिए ग्रामीण और शहरी मरीजों को तुरंत जांच रिपोर्ट और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए तिगरा, बिहाली, बजाड़, सिहोर और स्याणा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर की आधारशिला भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं। वहीं नारनौल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अटेली सीएचसी को वेदांता अस्पताल द्वारा गोद लेना एक सराहनीय पहल है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंच सके। कार्यक्रम में एडीसी तरुण कुमार पावरिया, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

------------------------

मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट शुरू
महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे आमजन को समर्पित करते हुए कहा कि अब किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए दिल्ली, जयपुर या गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि यूनिट में आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ स्टाफ तैनात किया गया है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और स्वस्थ हरियाणा के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed