{"_id":"6ae8f75d0b21563a12031353","slug":"nine-players-secured-a-spot-in-boxing-at-the-state-level-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131542-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नौ खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर बॉक्सिंग में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नौ खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर बॉक्सिंग में बनाई जगह
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- सतनाली में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी --संवाद
सतनाली। गांव बारड़ा स्थित द किंग्स वे बॉक्सिंग अकादमी में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर छह लड़कों और तीन लड़कियों सहित कुल नौ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
अकादमी के डायरेक्टर कुलदीप लांबा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बॉक्सिंग के प्रति बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह है, लेकिन उचित प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी के कारण कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता। इसी कमी को दूर करने के लिए अकादमी शुरू की गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करना है।
बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। लड़कों के वर्ग में 55 से 60 किलोग्राम में विकेंदर, 60 से 65 किलोग्राम में देवेंद्र, 65 से 70 किलोग्राम में दीपांशु, 70 से 75 किलोग्राम में देव, 75 से 80 किलोग्राम में साहिल और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कशिश का चयन हुआ।
विज्ञापन
लड़कियों के वर्ग में 45 से 48 किलोग्राम में पूनम, 54 से 57 किलोग्राम में कोमल और 70 से 75 किलोग्राम में चंचल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।